Bareily News: वॉलीबाल में विद्या वर्ल्ड विजेता एवं सेक्रेड हार्ट्स बना उपविजेता
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: बीबीएल पब्लिक स्कूल अलखनाथ मार्ग में आयोजित अंतर्विद्यालयीय वॉलीबाल एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। वॉलीबाल के सीनियर बालक वर्ग में विद्या वर्ल्ड स्कूल चैंपियन बना। बीबीएल पब्लिक स्कूल अलखनाथ रोड दूसरे और पुलिस मॉडर्न स्कूल चौपला तीसरे स्थान पर रहा। वहीं टेबल टेनिस बालिका वर्ग में चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की टीम चैंपियन बनी। जीआरएम स्कूल नैनीताल रोड उपविजेता रहा। तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। वॉलीबॉल सीनियर बालिका वर्ग में सेक्रेड हार्ट्स स्कूल नैनीताल रोड विजेता रहा। बीबीएल अलखनाथ रोड को दूसरा और बीबीएल पीलीभीत रोड को तीसरा स्थान मिला। जूनियर बालिका वर्ग में ब्लू बर्ड स्कूल ने पहला, बेदी इंटरनेशनल स्कूल ने दूसरा और सेक्रेड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.