बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: अलखनाथ रोड स्थित मेजबान बीबीएल पब्लिक स्कूल की बालक एवं बालिका-जूनियर टीम ने वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीत के साथ दमदार शुरुआत की। वहीं टेबल टेनिस में भी विभिन्न आयु वर्ग में बीबीएल के खिलाड़ियों ने कई मुकाबलों में जीत हासिल की। टेबल टेनिस के अंडर-11 बालक वर्ग में बीबीएल पीलीभीत के कुशाग्र जोशी ने जीआरएम डोहरा रोड के समृद्ध गुप्ता को 2-0 से हराया। अंडर-17 बालिका वर्ग में बीबीएल पीलीभीत की शिवी शर्मा ने जीआरएम डोहरा रोड के नूहा अहमद को 2-0 से हराया। बीबीएल पब्लिक स्कूल अलखनाथ रोड में शनिवार को तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक राघव कृष्ण अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल और प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश ने खिल...