बरेली, जुलाई 30 -- Bareily News: आनंद आश्रम रामपुर बाग में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान से हवन पूजन पं. सचिन शर्मा एवं पवन जोशी ने संपन्न कराया। उन्होंने भक्तजनों को गुरु नाम की महिमा के बारे में बताया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सहस्त्र लिंगेश्वर शिवलिंग शिवालय व भगवान भोले नाथ पर जल अर्पित किया। मीडिया प्रभारी अनुज अग्रवाल ने बताया कि सुबह के सत्र में साध्वी शिवांगी द्वारा श्री रामचरित मानस में नाम महिमा पर दिव्य प्रवचन दिया जा रहा है कथा का विश्राम 31 जुलाई को होगा। मंत्री अनिल अग्रवाल ने बताया कि बुधवार से सहस्त्र लिंगेश्वर शिवलिंग शिवालय में रुद्राभिषेक प्रारंभ होगा, जो पूरे सावन माह में चलेगा। यह भी पढ़ें- कटघर पर रामगंगा की महाआरती की हवन में समिति के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, रीता अग्रवाल, व...