Bareily News: वेतन रोकने के आदेश मिलते ही एई अजित सिंह को झांसी के लिए किया कार्यमुक्त
बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: जलकल विभाग में लंबे समय से तैनात सहायक अभियंता (एई) अजित सिंह को आखिरकार मंगलवार को झांसी नगर निगम के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया। शासन के आदेश के बाद भी करीब एक साल से कार्यमुक्त न किए जाने के मामले में शासन स्तर से लगातार रिमाइंडर भेजे जा रहे थे। अब शासन की ओर से वेतन रोकने के निर्देश हुए तो नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को आनन-फानन में एई को कार्यमुक्त कर दिया। अजित सिंह करीब 9 साल से जलकल विभाग में जेई के पद पर तैनात रहे। शासन ने उन्हें पदोन्नति देते हुए सहायक अभियंता बनाया और 17 अक्टूबर 2025 को झांसी स्थानांतरण का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद उन्हें बरेली नगर निगम से कार्यमुक्त नहीं किया गया। बताया जाता है कि बाद में नगर निगम बोर्ड में उनका तबादला रोकने संबंधी प्रस्ताव भी पास कराया गया।शासन की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.