Bareily News: वेटलिफ्टिंग में वीरपाल और वंशिका ने जीता स्वर्ण पदक
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी वेटलिफ्टिंग एवं पावर लिफ्टिंग पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बरेली कॉलेज के संयोजन में हुई प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की पांच और महिला वर्ग की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में उपाधि कॉलेज पीलीभीत के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वीरपाल, करन, विवेक राना और अरविंद मौर्य ने अलग-अलग भार वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। वहीं महिला वर्ग में वनशिंका यादव, निक्की, कसक, खुशी गुप्ता, जोहरा और पलक पटेल ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने किया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन में उपाधि के पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.