Bareily News: वृद्धजनों को शॉल ओढ़ाकर व उपहार देकर किया सम्मानित
बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल की ओर से शुक्रवार को वृद्धजन सम्मान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों को शॉल ओढ़ाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल ने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। महामंत्री पवन कुमार अरोड़ा समेत सदस्यों ने वरिष्ठजनों को मिठाई खिलाकर और आरती उतारकर स्वागत किया। वहीं सुधांशु महाराज के 7 से 10 अक्टूबर तक प्रस्तावित बरेली कार्यक्रम के प्रचार के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। यह हनुमान मंदिर से शुरू होकर सुर्खा-बानखाना के मार्गों से होते हुए त्रिवटी नाथ सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय में संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Bareily News: वृद्धजनों को शॉल ओढ़ाकर व उपहार देकर किया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.