Bareily News: वीडियो से भी मशीन में रिकार्ड हो रही उपस्थिति
बरेली, जुलाई 21 -- Bareily News: बरेली। वरिष्ठ संवाददाता जिला अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की उपस्थिति दर्ज करने के लिए लगी मशीन वीडियो से भी अटेंडेंस रिकार्ड कर रही है। अस्पताल प्रबंधन को भी मशीन की इस खामी का पता चला है और इस बाबत लखनऊ सूचना भेज दी गई है।अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ के देरी से आने की शिकायत पर फेस अटेंडेंस मशीन लगाई गई है। इस मशीन में सामने खड़े होकर दो बार आंख की पलक झपकाने पर ही उपस्थिति रिकार्ड होती है। लेकिन पता चला है कि अगर पलक झपकाने की पुरानी वीडियो चलाकर मशीन के सामने की जाए तो भी उपस्थिति दर्ज हो जा रही है। ऐसे में संदेह है कि देरी से आने वाले लोग इस खासी का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसे देखते हुए अब अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना लखनऊ भेज दी है। संभावना है कि जल्द ही यह खामी दूर हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.