बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: शेरगढ़। विकासखंड शेरगढ़ के गांव गहलुईया में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पहुंचे। उन्होंने निषाद, मल्लाह और कश्यप समाज के लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि समाज को आरक्षण नहीं दिया जाता है तो आगामी चुनाव में भाजपा का बहिष्कार किया जाए। कार्यक्रम के दौरान पहले मौजूद लोगों को गंगाजल की छोटी-छोटी डिबियां वितरित की गईं। इसके बाद मुकेश सहनी ने लोगों को हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प दिलाया कि जब तक हमारे समाज को आरक्षण नहीं दिया जाता, तब तक भाजपा को वोट नहीं देंगे। लोगों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया。

सामाजिक जागरूकता मुकेश सहनी ने कहा कि समाज के लोगों को जागरूक और एकजुट रहना होगा। अ...