Bareily News: विसंगतियों पर प्रहार करता है नाटक अफीम के फूल
बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: बरेली। लोक खुशहाली ट्रस्ट के सभागार में चल रहे थिएटर फेस्ट में सोमवार को प्रयागराज की संस्था माध्यम संस्थान (रंगमंडल) ने नाटक अफीम के फूल का मंचन किया। यह नाटक राधेश्याम ने लिखा और डॉ. विनय श्रीवास्तव ने निर्देशित किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विनोद पागरानी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। नाटक आपातकाल और उसके आसपास के दौर में युवाओं की हताशा, कुंठा और व्यवस्था के मोहभंग पर केंद्रित है। नाटक की कथावस्तु दो अफीमचियों दादू और पीलू के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों अफीम के नशे में जीवन और समाज की तमाम विसंगतियों पर चर्चा करते हुए व्यवस्था की पोल पर-दर-परत खोलते जाते हैं, जिसमें न्यायपालिका, पुलिस तंत्र, राजनीति तक सभी शामिल है। साथ ही वह ध्वस्त होते नैतिक मूल्यों पर भी व्यंग्य करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.