Bareily News: विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नॉर्थ जोन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
बरेली, नवम्बर 18 -- Bareily News: बरेली। विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को नॉर्थ जोन अंतरविश्वविद्यालय पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने खिलाड़ियों को संबोधित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में 65 विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें करीब 350 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान चार दिनों में कुल 68 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले दिन 30 मुकाबले निर्धारित हैं, जबकि दूसरे दिन 24 और तीसरे दिन 14 मैच होंगे। 21 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू), चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की टीमों के बीच रोचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.