Bareily News: विश्वविद्यालय में नार्थ जोन टेबल टेनिस प्रतियोगिता 18 से
बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित पं. दीनदयाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 18 से 21 नवंबर तक नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयी टेबल टेनिस (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न प्रदेशों के विश्वविद्यालयों से करीब 300 खिलाड़ी, टीम प्रबंधक और प्रशिक्षक शामिल होंगे। प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों और ऑफिसियल्स के ठहरने के लिए कैंपस के अतिथि गृह के 10 कमरे, पुरुष छात्रावास और जोगी नवादा स्थित पं. दीनानाथ मिश्र इंटर कॉलेज में व्यवस्था की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.