Bareily News: विश्वविद्यालय में आज उद्योग और शिक्षा जगत के दिग्गज बताएंगे रोजगार के नए रास्ते
बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: युवाओं को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक हुनरमंद बनाने और उन्हें रोजगार देने योग्य तैयार करने के लिए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पहल की है। विश्वविद्यालय में गठित उद्योग-विश्वविद्यालय सहयोग प्रकोष्ठ की बैठक 16 नवंबर को दोपहर दो से शाम छह बजे तक कुलपति कार्यालय के समिति कक्ष में होगी। इसमें देशभर के उद्यमी, विमानन, कृषि, आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विशेषज्ञ शामिल होंगे। बैठक में उद्योगों की जरूरत के अनुसार नए पाठ्यक्रम शुरू करने, मौजूदा कोर्स में बदलाव और सीएसआर फंड से विद्यार्थियों के कौशल विकास पर चर्चा होगी। हैदराबाद से के. लक्ष्मण, फ्लाईओला के अध्यक्ष राम ओला, बहादुर चंद गुप्ता (सेंटर फॉर सिविल एविएशन ट्रेनिंग), विनीता बजाज (बजाज ऑटो इलेक्ट्रिकल), निशिकांत गुप्ता (नेविटेक डेटा सॉल्यूशंस), प्रो. ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.