बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के विकास, नए पाठ्यक्रम शुरू करने और छात्र कल्याण की योजनाओं को लेकर शुक्रवार को वित्तीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीएसआर फंड और पुरातन छात्रों के सहयोग से विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक में नवाचार के साथ ही 200 बेड का अस्पताल खोले जाने, आईटी, एआई, एविएशन कोर्स, नवाचार और जैविक खेती शुरू करने के प्रस्तावों पर विचार हुआ। इसके लिए ओला, ओएनजीसी, भारत जिंक लिमिटेड, आईबीएम और विप्रो जैसी कंपनियों से सहयोग लेने पर चर्चा की गई। समिति ने सीएसआर के माध्यम से विद्यार्थियों का बीमा कराने तथा एक एंबुलेंस और एक कूड़ा प्रबंधन वाहन की व्यवस्था करने पर जोर दिया। विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ क...