Bareily News: विश्वविद्यालय के सीएसआईटी विभाग में शुभ आरंभ कार्यक्रम मनाया गया
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (सीएसआईटी) विभाग में सोमवार को शुभ आरंभ 2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. अख्तर हुसैन और इवेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रीति यादव के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ। इसमें विभाग के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रावेंद्र सिंह, डॉ. पूजा यादव, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. इरम नईम, डॉ. अश्वनी गुप्ता, शुभांगी, अभिषेक, सुशील गंगवार, शिवांगी, रजत, आशुतोष, सतीश और दीपिका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.