बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में शिक्षकों व कर्मचारियों की शत-प्रतिशत सहभागिता अनिवार्य होगी। कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव महेंद्र कुमार ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, कार्यक्रमों की सूचना ग्रुप के माध्यम से दी जाएगी। इसके बावजूद शिक्षकों और कर्मचारियों के शामिल नहीं होने तथा आयोजन में सहयोग न करने पर कुलपति ने नाराजगी जताई है। निर्देशों का पालन नहीं करने को विश्वविद्यालय के आदेशों का उल्लंघन माना जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...