Bareily News: विशेष वसूली अभियान में वसूले 69.95 लाख रुपये
बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: बरेली। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर इशिता किशोर ने टीम गठित कर विशेष वसूली अभियान चलाया। नायब तहसीलदार रिठौरा अंशिका शर्मा, संग्रह अमीन जोरावर सिंह, संग्रह अमीन प्रेमराज, संग्रह अमीन रवि कुमार सक्सेना, संग्रह अमीन अरुण कुमार ने चोला मंडलम इन्सुरेंस कंपनी से 6930347 रुपये की वसूली की। पारिवारिक न्यायालय के बाकीदार रवि से 65000 रुपये वसूल किये गये। पारिवारिक न्यायालय के बाकीदार हरीश पुत्र डालचन्द्र निवासी बुझिया शुभाली द्वारा बकाया धनराशि जमा न करने पर कृषि भूमि कुर्क कर नीलामी की कार्रवाई शुरू की गई। अभियान से खलबली मच गई। कई बाक़ीदार घर छोड़कर भाग गए। यह भी पढ़ें- Bareily News: विशेष वसूली अभियान में वसूले 6.99 लाख रुपये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.