Bareily News: विवाहिता का पीछा कर अश्लील हरकतें करता है युवक
बरेली, जुलाई 17 -- Bareily News: हाफिजगंज। गांव की एक विवाहिता का आरोप है कि युवक उसका पीछा कर उससे अश्लील हरकतें करता है। वह उसके घर में भी घुस आता है और उस पर पत्नी के बतौर रहने का दबाव बनाता है। पीड़िता का कहना है कि बदनामी के डर से वह मजदूरी करने रुद्रपुर चली गई, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया। आरोप है कि उसने महिला को धमकी दी कि यदि उसने बात नहीं मानी तो उसकी हत्या कर देगा। आरोप है कि उसने उसका मोबाइल छीन लिया है, उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर धमकी दे रहा है।विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.