Bareily News: विनोद दिवाकर दोबारा बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: नवाबगंज। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद दिवाकर को दोबारा भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर फूल-मालाओं से स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि विनोद दिवाकर के नेतृत्व में अनुसूचित मोर्चा संगठन को और मजबूत करने के साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। बधाई देने वालों में मुकेश शर्मा, हसन मियां, अर्जुन सिंह, अजय मौर्य, सुरेश कश्यप और समीर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.