बरेली, नवम्बर 17 -- Bareily News: बरेली कॉलेज में सोमवार को बीबीए विभाग के नवागत विद्यार्थियों के स्वा गत में स्वागतम्-द न्यू अराइवल फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों और प्रतिभा प्रदर्शन के बीच विद्यार्थियों ने खूब उत्साह दिखाया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. शालिनी नगाइच और डॉ. डीपी गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतियोगिता में विनायक शुक्ला को मिस्टर फ्रेशर और समृद्धि सक्सेना को मिस फ्रेशर चुना गया। वरुण और स्तुति मिश्रा को मिस्टर व मिस परफेक्ट, अंश झा और जाह्नवी शर्मा को मिस्टर व मिस टैलेंटेड तथा अर्पित और खुशी बिष्ट को मिस्टर व मिस शाइनिंग का खिताब मिला। निर्णायक मंडल में रजा जैदी, डॉ. गरिमा सिंह और डॉ. अभिषेक शर्मा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: विनायक बने मिस्टर फ्रेशर, स...