Bareily News: विधायक ने किया सड़क का शिलांयास
बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: फोटो संख्या 04 फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। सोमवार को मीरगंज विधायक डीसी वर्मा ने गांव कुरतरा से सत्युइया खास तक करीब 72 लाख की लागत से बन रही एक किमी लंबी सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां गिनाईं।सड़क निर्माण का शिलान्यास कर विधायक डीसी वर्मा ने कहा उन्होंने विधानसभा में सड़कों का जाल बिछा रखा है। वहीं रामगंगा नदी समेत कई नदियों पर कई सौ करोड़ की लागत से 19 पुल बनवाए हैं। गांव कुरतरा से लक्ष्मण जती माता रानी मंदिर से होते हुए सतुइया तक जाने वाला रोड बारिश के दिनों में दलदल में बदल जाता था।लोगो को मंदिर आने जाने में दिक्कत होती थी। विधायक ने ठेकेदार अमित अग्रवाल को सुरक्षा दीवार पूरी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया फतेहगंज-शाही रोड का करीब 8 करोड़ से चौड़ीकरण हो रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.