बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता।बारिश में खपरैल गिरने से मृत महिला के घर जाकर विधायक एवं एसडीएम ने परिजनों को चार लाख रुपयों की सहायता राशि का चेक भेंट किया। मकान की क्षति पूर्ति को चार हजार रुपयों की धनराशि पीड़ित के परिजनों को दी।गोरा लोकनाथपुर में मूसलाधार बारिश में काशीराम के मकान की खपैरल पिलर व बीम गिर गई थी। खपरैल में सो रहीं काशीराम की मां की मौत हो गई थी। रविवार को विधायक डा. डीसी वर्मा, एसडीएम निधि शुक्ला के साथ गोरा लोकनाथपुर में काशीराम के घर उनकी पत्नी सावित्र देवी को चार लाख रुपयों की चेक सौंपी। कार्यक्रम में के पी राना, बाबू राम तुरैहा धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद शर्मा, अजयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...