Bareily News: विधायक एसडीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित
बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: मीरगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. डीसी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण, सतेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, एसडीएम निधि शुक्ला एवं तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा बहनों एवं लाभार्थी माताओं को सम्मानित किया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म की। विधायक ने कहा प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों के हितों की रक्षा कर उन्हें सम्मान देने का काम कर रही है। कार्यक्रम में शिवम शर्मा, कैलाश शर्मा, अजयवीर सिंह, राजू भारती, मनोज गंगवार, नरेंद्र गंगवार, उमेश साहू आदि मौजूद रहे। फोटो संख्या 02
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.