बरेली, जुलाई 12 -- Bareily News: हाफिजगंज।विधवा महिला को उसके पिता ने मारपीट कर एक माह का बच्चा छीन कर दूसरी महिला को सौंप दिया। परेशान महिला ने थाना हाफिजगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।हाफिजगंज के गांव नादिया रघुनाथ निवासी ज्योति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह मुरादाबाद के पीएसी निवासी विकास से हुआ था। छह माह पहले उसके पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उस समय वह गर्भवती थी। पति की मौत के बाद वह अपने मायके में रहने लगी, एक माह पूर्व उसने एक पुत्र को जन्म दिया। महिला का आरोप है कि शनिवार को उसके पिता ने उससे मारपीट की। उसका एक माह का बच्चा छीनकर रिश्तेदार महिला को दे दिया। विरोध पर अभद्रता की। आरोप है कि उसके पिता ने उससे कहा कि वह बच्चे की परवरिश नहीं कर पाएगी, वह दूसरी शादी करा देंगे। उन्होंने उसे घर से निका...