बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: फोटो.. फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में पहुंची विधवा ने पति को अविवाहित दिखाकर भतीजे के नाम जमीन की विरासत दर्ज करने का आरोप लगाते हुए तहसील प्रशासन के खिलाफ शिकायत की। फरीदपुर तहसील में आठ दिनों के अंदर गलत विरासत दर्ज करने का दूसरा मामला आने के बाद डीएम ने जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। ट्यूबवेल की सरकारी गूल काटने वाले भू माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। डीएम के संपूर्ण समाधान दिवस में 175 शिकायतें दर्ज की गईं। मौके पर केवल दस शिकायतों का निस्तारण किया जा सका।

विधवा की शिकायत और समाधान दिवस की कार्रवाई शनिवार को फरीदपुर के तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया थ...