Bareily News: विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच की दी जानकारी
बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: तिलक इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों तथा गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी गलत व्यवहार की स्थिति में आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लीगल एडवोकेट विनीत सक्सेना, पीएलवी नेहा राठौर और कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम मिश्र ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच की दी जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.