Bareily News: विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक
बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: सुरेश शर्मा नगर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एडीजे नम्रता अग्रवाल ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा और लैंगिक अपराधों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस हेल्पलाइन 112 की जानकारी भी दी। विद्यालय अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने अतिथि का स्वागत किया, जबकि प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने आभार जताया। इस दौरान अधिवक्ता अमित अवस्थी, मयंक दीक्षित, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पूजा सिंह मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Nawada News: छात्राओं को लैंगिक अपराधों के प्रति किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.