Bareily News: विद्यार्थियों को अब पारंपरिक विषयों के साथ व्यावसायिक शिक्षा का भी दिया जाएगा प्रशिक्षण
बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को अब पारंपरिक किताबी पढ़ाई के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्कूली शिक्षा पूरी करने के साथ ही सीधे रोजगार और उद्यमिता के लिए तैयार करना है। इस योजना के तहत बरेली जिले के 67 राजकीय और 78 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया गया है, यानी कुल 145 स्कूलों में यह कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। विद्यालय परिसर में ही कक्षा नौ से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों (स्पेशलिस्ट ट्रेनर्स) के माध्यम से रोजगारपरक व्यावहारिक शिक्षा दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ बाजार की आधुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.