Bareily News: विदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों से रूबरू हुए जीआरएम के विद्यार्थी
बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: जीआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नैनीताल रोड शाखा में कक्षा 10, 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए विदेश में उच्च शिक्षा पर संवाद सत्र आयोजित किया गया। नमो नारायण स्मृति सभागार में हुए कार्यक्रम में फिनलैंड की साउथ-ईस्टर्न फिनलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज के डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन एरी लिंडमैन और कोऑर्डिनेटर श्रीमुन चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई के अवसरों, विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया और अध्ययन के लाभों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने जवाब दिया। इससे विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और करियर के विकल्प समझने में मदद मिली। इससे पहले प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: एजुके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.