बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: फोटो आंवला। भरतजी इंटर कालेज में मंगलवार को संकुल स्तरीय विज्ञान मेला और प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बदायूं के तमाम कालेजों और स्कूलों के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रासायन विज्ञान में अलग-अलग स्तरों पर प्रतिभाग कराया गया। इसमें किशोर वर्ग, तरुण वर्ग आदि की स्तरों पर परीक्षाएं कराईं गईं। सभी वर्गों में भरतजी कालेज के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया। बदायूं के स्कूलों के छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में निर्णायक भूमिका में प्रधानाचार्य वेद रत्न शर्मा, घनश्याम सिंह, योगेश कुमार पाठक, गवेंद्र सिंह चौहान, हृदेश मिश्रा, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे। आयोजक प्रधानाचार्य गिरीश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...