Bareily News: विजिलेंस टीम के साथ छापेमारी के दौरान निजी कर्मचारी के जाने का आरोप
बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: बिजली चोरी पकड़ने वाली विजिलेंस टीम के साथ एक निजी कर्मचारी के लगातार मौके पर जाने और कथित तौर पर मामलों में समझौते की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बिहारीपुर सिविल लाइंस निवासी आटा चक्की संचालक अनुज अग्रवाल ने मुख्य अभियंता अखिलेश कुमार सिंह से शिकायत कर मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। मुख्य अभियंता से की गई शिकायत में अनुज ने आरोप लगाया कि 30 जुलाई को एक व्यक्ति खुद को बिजली निगम का कर्मचारी बताकर उनकी चक्की पर पहुंचा और रुपये मांगे। रकम देने से इन्कार करने पर बिजली चोरी में फंसाने की धमकी दी गई। अगले दिन वही व्यक्ति विजिलेंस टीम के साथ चेकिंग करने पहुंचा। शिकायतकर्ता के अनुसार जांच में चोरी नहीं मिली, लेकिन शाम को उससे दो लाख रुपये मांगे गए। रकम नहीं देने पर एक अगस्त को बिजली चोरी की ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.