Bareily News: विकास कार्य न कराए जाने से गुस्साए सभासद, बोर्ड की बैठक में किया हंगामा
बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। विकास कार्यों के प्रस्ताव पर कार्य नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए बोर्ड की बैठक में सभासदों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। हंगामे के दौरान पालिका अध्यक्ष बोर्ड की बैठक से उठकर चले गए। पिछले महीने दो जुलाई को नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक में सभासदों ने सावन के महीने में हो रहे गलियों में जल भराव संकट को दूर करने के लिए इंटरलॉकिंग का काम कराए जाने की मांग की। 25 सभासदों ने चार-चार गलियों में इंटरलॉकिंग और सीसी रोड बनाए जाने के लिए प्रस्ताव रखे। एक महीना बीतने के बाद भी कोई कार्य नहीं कराए गए। मंगलवार को एजेंडा के मुताबिक सभासद बोर्ड की बैठक में शामिल होने पहुंचे। पालिका चेयरमैन शराफत ने कार्रवाई शुरू करने की इजाजत दी। इसी दौरान सभासद नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। सभासदों ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.