Bareily News: विकास कार्यों की फाइलें लटकाने पर 9 जेई को नोटिस, 5 बाबुओं का वेतन रोका
बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: नगर निगम में विकास कार्यों की फाइलों के निस्तारण और आईजीआरएस शिकायतों के फीडबैक में लापरवाही सामने आने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। मंगलवार को मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने समीक्षा बैठक में लंबित फाइलों और आईजीआरएस के मामलों की स्थिति देखी। इस दौरान कई मामलों में देरी मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई गई। 9 जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं जबकि पांच बाबुओं का अग्रिम आदेश तक वेतन रोका दिया गया है। चार आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी नोटिस जारी किए हैं। डीएम अविनाश सिंह ने आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण पर समीक्षा बैठक की थी। जिसमें नगर निगम की ओर से शिकायतों के निस्तारण में बड़ी लापरवाही सामने आई। संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगी। बैठक में सामने आया कि आईज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.