बरेली, नवम्बर 9 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहीं दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल महिला का इलाज चल रहा है। हादसा रविवार दोपहर करीब 2:35 बजे बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर कस्बे में पुल से उतरते समय रवि शुद्ध शाकाहारी भोजनालय के सामने हुआ। करीब 50 से 55 वर्ष की दो महिलाएं हाईवे पार कर रही थीं। इसी दौरान शाहजहांपुर की ओर से आए अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में नई कॉलोनी निवासी नितिन पुत्र राममूर्ति वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल महिलाओं की पहचान अपनी बुआ सावित्री देवी पत्नी वीरपाल और मामी उर्मिला देवी क...