बरेली, सितम्बर 14 -- Bareily News: फोटो संख्या 06 शीशगढ़। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से शीशगढ़ में हुए कार्यक्रम में निदेशक कर्मवीर लल्ला बाबू द्रविड़ ने संगठन की शीशगढ़ की नई टीम घोषित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सर्वोच्च निदेशक कर्मवीर लल्ला बाबू द्रविड़ ने सुरेंद्र जीनगर को शीशगढ़ का नगर अध्यक्ष, दीपक को महामंत्री, शिवम को नगर प्रभारी, राहुल को कोषाध्यक्ष, साजन को प्रधान संगठन सलाहकार, राजकुमार और जीतू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। प्रेम नरेश के संचालन में हुए कार्यक्रम में राजू भारती, दीप सिंह राही, रॉबर्ट चौधरी, दीपू पारछा, राजीव, रोहित, अनिल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...