बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: मौसम में हो रहे बदलाव के चलते बुखार के साथ ही वायरल बीमारियां हमलावर हो गई हैं। मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। वहीं बीमार बच्चों से वार्ड फुल हो गया है। एहतियातन वहां 6 बेंच लगाए गए हैं जहां बीमार बच्चों को भर्ती किया जा सके। बीते कई दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसका असर सेहत पर पड़ रहा है और वायरल बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में खासी भीड़ रही। बुखार, खांसी, पेट दर्द, उलटी-दस्त, सांस लेने में परेशानी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। यह भी पढ़ें- बदलते मौसम में बच्चों पर वायरल का वार, अस्पताल में बढ़े मरीज इसके साथ ही त्वचा संबंधी समस्या वाले मरीज भी अधिक रहे। सुबह 9 बजे से मरीजों की लाइन...