Bareily News: वायरल बुखार का हमला, ओपीडी की लंबी कतार में मरीज परेशान
बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: बरेली। मौसम में उतार-चढ़ाव का सेहत पर तेजी से असर दिख रहा है। सोमवार को दो दिन बाद जिला अस्पताल में सामान्य ओपीडी का संचालन हुआ। ओपीडी में सुबह से लेकर दोपहर तक मरीजों की खासी भीड़ लगी रही। बुखार, खांसी, पेट दर्द, सांस के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके साथ ही त्वचा की परेशानी भी बढ़ गई है। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस और रविवार को अवकाश की वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही। सोमवार को ओपीडी खुली तो सुबह 9 बजे से ही मरीजों की लंबी लाइन लग गई। ओपीडी में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक रही। इसके साथ ही बुखार, खांसी का बुजुर्गों पर भी हमला तेज हो गया है। ओपीडी में मरीज बढ़ने का असर पैथलाजी और अल्ट्रासाउंड पर दिखा। दोनों ही जगह दोपहर 2 बजे के बाद भी मरीज जांच कराने के लिए खड़े रहे. यह भी पढ़ें- Bagpat News: घर-घर ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.