Bareily News: वादा खिलाफी भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आती है: वीरपाल
बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: बरेली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को पार्टी के बरेली स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी कहा करते थे कि वादा खिलाफी भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आती है। जनता से किया गया वादा निभाना राजनीति की नैतिक जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाया और गरीबों, किसानों तथा वंचितों को राजनीतिक आवाज दी। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि नेताजी ने सामाजिक समानता, आपसी भाईचारे और धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। यह भी पढ़ें- Mau ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.