Bareily News: वाईफाई पासवर्ड न देने पर दबंग ने पंचायत सहायक को पीटा
बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: नवाबगंज। वाईफाई का पासवर्ड न बताने से गुस्साए दबंग ने ग्राम सचिवालय में ही पंचायत सहायक की पिटाई कर डाली। वहां मौजूद एक ग्रामीण ने जैसे-तैसे उसे बचाया। मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पंचायत सहायक की ओर से एक सप्ताह बाद दबंग के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अटंगा योगी गांव के विशाल कुमार गांव में ही पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि 15 अक्टूबर की शाम वह ग्राम सचिवालय में मौजूद थे। इसी बीच गांव का इतेश कुमार ग्राम सचिवालय पहुंचा और उनसे वाईफाई का पासवर्ड मांगने लगा। विशाल ने इंटरनेट न चलने की बात कही तो वह गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने विरोध किया तो उसने उनकी पिटाई कर डाली। वहां मौजूद गांव के इरफान ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.