बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: बरेली। पशुपालन विभाग में वरिष्ठ सहायक इन्द्रभूषण गौतम की नोशनल प्रोन्नति को लेकर राज्य कर्मचारी महासंघ ने मोर्चा खोल दिया है। अपर निदेशक ग्रेड 2 पशुपालन विभाग को पत्र देकर महासंघ ने साफ कर दिया है कि यदि जल्द ही प्रकरण में आदेशों का पालन करते हुए इंद्र भूषण गौतम को न्याय प्रदान नहीं किया गया तो 24 अक्टूबर को आपके कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। संगठन ने अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल की ओर से बीते 25 सितंबर को भेजे पत्र का भी हवाला दिया है जिसमें शासनादेश के तहत वरिष्ठ सहायक इन्द्रभूषण गौतम को 21 मार्च 2021 से नोशनल पदोन्नति का लाभ दिया जाना न्यायसंगत बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...