बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। चिटौली गांव के बाहर धार्मिक स्थल पर वर्षों पुराना पीपल का पेड़ लगा था। मंगलवार रात अज्ञात व्यक्ति ने पेड़ को काट दिया। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले। तब तक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वन दरोगा ललित यादव ने कन्हैया लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विभाग अज्ञात चोरों की तलाश में जुटा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...