बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: क्योलाड़िया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवादा इमामाबाद के मजरा डडिया मिश्रा और आसपास के इलाकों में पिछले तीन महीनों से जारी तेंदुए का आतंक अब चरम पर पहुंच गया है। कल वन विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीणों के सामने से ही तेंदुए ने दौड़कर सड़क पार पार किया। इसके बाद आज विभाग पूरी तरह एक्शन में आ गया है। मामलों की गंभीरता को देखते हुए वन्यजीव अधिकारियों के निर्देश पर आज सुबह ही वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रभावित क्षेत्र में तेंदुआ पकड़ने के लिए मजबूत लोहे का पिंजरा लगा दिया है। डिप्टी रेंजर आनंद सिंह ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नज़र रखी जा रही है। ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है, जिसके मद्देनजर आज मुआयना किए गए मुख्य संवेदनशील स्थल पर पिंजरा स्थापित कर दिया गया है। इसके सा...