बरेली, जुलाई 8 -- Bareily News: नवाबगंज।वन महोत्सव पर मंगलवार को वन विभाग की ओर से हंसा गांव में पौधरोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक डा. एमपी आर्य ने आम, पीपल, बरगद, नीम और इमली समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करनी चाहिए। इस दौरान वन विभाग ने वृक्ष भंडारे का आयोजन कर ग्रामीणों को बड़ी संख्या में पौधे वितरित कर उन्हें प्रेरित किया। ग्रीन चौपाल में रेजर केके मिश्रा ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा के महत्व तथा जलवायु संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Kannauj News: वन महोत्सव के अंतिम दिन डायट...