बरेली, अगस्त 24 -- Bareily News: मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रोटरी भवन में वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डा. अरुण कुमार, केबी अग्रवाल, एएल गुप्ता, महेश चंद्र मेहरोत्रा, वाईसी सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्रा समेत 40 वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर पूर्व कुलपति डॉ. आरपी सिंह, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, मुकेश कुमार सक्सेना, अंकित अग्रवाल, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...