Bareily News: वक्फ संपत्ति पर कब्जे का मामला गर्माया, जांच के आदेश
बरेली, अगस्त 3 -- Bareily News: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ब्राह्मपुरा इलाके में स्थित वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप की एडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित लेखपाल को मौके पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्रह्मपुरा स्थित चमेली वाली बगिया के पास प्लॉट संख्या-39 वक्फ संपत्ति है। शिकायतकर्ता के अनुसार उनका परिवार करीब 50 वर्षों से इस संपत्ति की देखरेख और संरक्षण करता आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने वक्फ संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से उसका गेट और दीवार तोड़ दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित लोग यह दावा कर रहे थे कि जमीन उन्हें बेच दी गई है, जबकि उनके अनुसार यह वक्फ संपत्ति है, जिसकी बिक्री कानून के अनुसार सामान्य रूप से संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: लेखपालों को 50-50 गाटों के अंश निर्धारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.