Bareily News: वक्फ की 14 बीघा जमीन पर दबंगों का अवैध कब्जा, डीएम से शिकायत
बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: नवाबगंज। एक गांव में वक्फ के नाम दर्ज 14 बीघा भूमि पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। कब्जा करने वालों में कुछ ने जमीन पर पक्के मकान बना लिए हैं, जबकि अन्य लोग वक्फ की भूमि पर खेती करने के साथ यूकेलिप्टस के पेड़ लगाए हैं। नवाबगंज थाना क्षेत्र के खंजनपुर खंजनियां गांव में वक्फ के नाम 14 बीघा भूमि है। गांव के योगेश कुमार का आरोप है कि गांव के नौ दबंगों ने वक्फ की भूमि पर कब्जा कर रखा है। इनमें कुछ ने पक्के निर्माण करा लिए हैं, जबकि कई लोग लंबे समय से भूमि पर खेती कर रहे हैं। आरोप है कि अवैध कब्जेदारों को कुछ राजस्व कर्मियों का संरक्षण प्राप्त है। इसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इससे नाराज योगेश कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कराकर वक्फ की जमीन को कब्जामुक्त कराने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.