Bareily News: वकीलों ने अनिश्चितकालीन धरना किया शुरू
बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: ऑफिसर्स कॉलोनी के पास बने वकीलों के चैंबरों का नगर निगम द्वारा ध्वस्तीकरण किये जाने के विरोध में पीड़ित अधिवक्ता सोमवार से मार्ग अवरुद्ध कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये हैं। अधिवक्ताओं को सपा अधिवक्ता सभा, भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी और कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। गुरुवार की रात्रि नगर निगम ने बुलडोजर से ऑफिसर्स कॉलोनी की बाउंड्री पर बने अधिवक्ताओं के चैंबरों को ढहा दिया था। बीते शुक्रवार को जिन अधिवक्ताओं के चेंबर गिराए गए उन्होंने ऑफिसर्स कॉलोनी रोड पर चैंबरों का कबाड़ा, मलवा रखकर मार्ग अवरुद्ध कर विरोध किया था。
धरना समर्थन स्वतंत्रता दिवस के अवकाश के बाद सोमवार को कचहरी खुली। ऑफिसर्स कॉलोनी की बाउंड्री पर चेंबर बनाकर वकालत करने वाले अधिवक्ता इमरान रजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.