Bareily News: वंदेभारत एक्सप्रेस से टकराकर युवक की मौत
बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: बरेली। वंदेभारत एक्सप्रेस की टक्कर से किला क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के माथे पर गहरी चोट आई। एक आंख ही गायब हो गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और किला पुलिस पहुंची। मृतक का शव लीली बाग रेलवे लाइन के किनारे पड़ा था। मृतक के पास पहचान संबंधी कोई वस्तु नहीं मिली। मृतक की उम्र करीब 30 साल है। मृतक के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। हालांकि देर तक कोई पहचान नहीं हुई। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूर्ण की जाएगी। मृतक की पहचान को लीची बाग के आसपास लोगों को फोटो सोशल मीडिया पर भेजे गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.