Bareily News: लोहिया विहार, सदर कैंट इलाकों में आज तीन घंटे होगी बिजली कटौती
बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: अनुरक्षण माह के तहत विद्युत उपकेंद्रों पर मरम्मत और रखरखाव का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को शहर के लोहिया विहार और सदर कैंट पर स्विचयार्ड, पावर ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग व मेंटेनेंस, 11 केवी वीसीबी मेंटेनेंस, प्रोटेक्शन व पेड़ों की छंटाई का कार्य प्रस्तावित है। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक इन उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। लोहिया विहार उपकेंद्र से जुड़े बरेली-1 क्षेत्र में लीची बाग, आनंद विहार और मिनी बाईपास, बरेली-2 में मठ लक्ष्मीपुर, ग्रेटर आकाश, रेजीडेंसी, हार्टमैन, अशरफ खां की छावनी और बरेली-3 में मेगाड्रीम क्षेत्र की बिजली प्रभावित रहेगी। यह भी पढ़ें- Bareily News: हरुनगला उपकेंद्र का प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.