Bareily News: लोगों ने आवादी में टावर लगाने पर किया हंगामा
बरेली, सितम्बर 16 -- Bareily News: फोटो संख्या 04 फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला माली में आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। टावर का निर्माण शुरू होते ही मोहल्लेवासियों ने विरोध कर दिया। आक्रोशित लोगों ने निर्माण कर रहे मजदूरों से फावड़ा और मसाला ढोने वाली परातें छीन लीं। इसके बाद प्लॉट स्वामी और मोहल्लेवासियों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सुनील कुमार ने बताया कि मोहल्ले में मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी महावीर सिंह का खाली प्लॉट है। आरोप है कि इसी प्लॉट में एयरटेल कंपनी का मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। बुधवार को प्लॉट में निर्माण कार्य शुरू होने पर लोगों को टावर लगाए जाने की जानकारी हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.