Bareily News: लैंड पूलिंग योजना में 611 आवासीय भूखंडों का किसानों को हुआ आवंटन
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: रामपुर रोड परसाखेड़ा स्थित आवास विकास परिषद की भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना में किसानों को आवासीय भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। बुधवार को सेक्टर-6 में चयनित किसानों को लैंड पूलिंग नीति के तहत अलग-अलग श्रेणियों में भूखंड आवंटित किए गए। योजना में 40 से 600 वर्गमीटर तक के कुल 611 आवासीय भूखंडों के आवंटन के लिए लॉटरी और नंबरिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता राजेंद्र नाथराम ने बताया कि सेक्टर-6 में चयनित किसानों को निर्धारित श्रेणियों के अनुसार भूखंड दिए गए हैं। लैंड पूलिंग नीति के तहत किसानों को 1:4 अंश देयता के आधार पर देय भूखंडों का आवंटन किया जा रहा है। इससे योजना में किसानों को उनकी निर्धारित हिस्सेदारी के अनुसार भूखंड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.